Pages

Tuesday, February 11, 2025

पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल को किया नमन

बूथों में कार्यक्रमों का आयोजन कर दी गई श्रद्धांजलि

बांदा, के एस दुबे । एकात्म मानववाद का समग्र विचार देने वाले महान दार्शनिक व अंत्योदय का मंत्र देकर भारतीय राजनीति को नया आयाम देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुण्य तिथि पर नमन किया गया। भाजपाइयों ने बूथों में श्रद्धांजलि अर्पित की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 57वीं पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने अतर्रा के बूथ नम्बर 255, थनैल में कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सबसे पहले देश, उसके बाद पार्टी और अंत में मैं के सिद्धांतो की राजनीति से कार्यकर्ताओं को संस्कारित करने का काम किया। मण्डल अध्यक्ष ज्ञान प्रताप सिंह, दीनदयाल द्विवेदी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। तिंदवारी मंडल के बूथ नम्बर 207 प्रेमनगर में कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समर्पण निधि सौंपी। मंडल प्रभारी देशराज सिंह ने कहा कि अत्यंत सरल-सहज जीवन-शैली और भारतीय संस्कृति के प्रवाह को अभिसिंचित करने वाले दीनदयाल का जीवन भाजपा के कोटिशः कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। आनन्द स्वरूप द्विवेदी ने कहा कि महान कर्मयोगी पंडित

पुण्यतिथि पर दीनदयाल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते जिलाध्यक्ष भाजपा संजय सिंह

उपाध्याय का सम्पूर्ण जीवन भारत की संस्कृति, एकता व उत्थान को समर्पित रहा। यहां मण्डल अध्यक्ष अनूप तिवारी, चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश चंद्र साहू, जौहरपुर प्रधान धर्मेन्द्र सिंह परमार, जिला प्रतिनिधि बृजेंद्र सिंह पटेल, अतुल दीक्षित, प्रीतम गुप्ता, आशीष सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे। बांदा दक्षिणी मंडल के बूथ नम्बर 124 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित कर समर्पण दिवस के जिला संयोजक पंकज रैकवार ने कहा कि उपाध्याय ने अपने सेवाभावी कार्यों के माध्यम से भारत को एक समृद्ध व समतामूलक राष्ट्र बनाने की विचारधारा के साथ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन को भी समृद्ध बनाने की सीख दी। इस अवसर पर उनके आदर्शों को आत्मसात कर नवभारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया गया। यहां मण्डल अध्यक्ष राजेश गुप्ता रज्जन, दुर्गा चौरसिया, संजय रावत आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment