Pages

Wednesday, March 19, 2025

58.29 करोड़ की 35 परियोजनाओं का जलशक्ति मंत्री ने किया लोकार्पण व शिलान्यास

ओरन के एक गार्डन में आयोजति जल एवं पर्यावरण गोष्ठी में शामिल हुए सूबे के कैबिनेट मंत्री

जलशक्ति मंत्री ने गंगा, यमुना, गोदावरी आदि नदियों को धरोहर बताया

बांदा, के एस दुबे । नगर पंचायत ओरन के एक गार्डन में आयोजित जल एवं पर्यावरण गोष्ठी को संबोधित करते हुए सूबे के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि गंगा, यमुना, गोदावरी आदि नदियां हमारी धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज जल के महत्व को ध्यान में रखते हुए नदियों, तालाबों, पोखरों में जल का संरक्षण करते थे। इस दौरान जलशक्ति मंत्री ने 58.29 करोड़ की विभागीय परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जल के क्षेत्र में अनेकों महत्वपूर्ण कार्य प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किये गये हैं। जल ही जीवन है एवं जल के अमूल्य महत्व की विश्व जल दिवस याद दिलाता है। कहा कि भूजल स्तर को गिरने से बचाने व आने वाले

मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट करते आयुक्त व डीएम।

समय में जल संकट से बचाव के लिए सामूहिक रूप से जन सहभागिता करते हुए हमें जल संचयन करना होगा। तालाबों व नदियों का जीर्णोद्धार करते हुए वर्षा जल संचयन करना आवश्यक है। जल का अनावश्यक दोहन न करें, हम सब को मिलकर इसे रोकना है। बच्चों एवं युवकों जल संरक्षण के प्रति जल की महत्ता से अवगत कराते हुए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड में पानी की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए केेन्द्र व प्रदेश सरकार ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर नल जल योजना से प्रदेश के दो करोड़ सैतीस लाख घरों तक पानी के कनेक्शन दिये हैं तथा जनपद बाॅदा में दो लाख अरसठ हजार घरों में पानी कनेक्शन जलापूर्ति हेतु दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से 02 लाख 51 हजार हे0 में किसानों को सिंचाई हेतु पानी की
गोष्ठी को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह।

उपलब्धता होगी। जल संरक्षण को गम्भीरता से अपनाते हुए इसे जन आन्दोलन बनायें और पानी को बचायें। उन्होंने कहा कि हर खेत में मेड और मेड पर पेड़ अवश्य लगायें, जिससे जल संरक्षण में मदद होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य तेजी से किये जा रहे हैं तथा प्रदेश में पर्यटन को बढावा मिलने से बेहतर रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं। इसके पूर्व कैबिनेट मंत्री ने सिंचाई व जल संशाधन विभाग की बांदा में 10.38 करोड़ की 05 परियोजना का लोकार्पण, 24.93 करोड़ की 03 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने लघु सिंचाई विभाग की 7.59 करोड़ लागत की 22 परियोजनाओं का लोकार्पण व 15.39 करोड़ की 05 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि राष्ट्रीय जल दिवस के उपलक्ष्य में जल संरक्षण एवं संचयन के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जल संचयन के कार्य में सभी को जागरूक एवं सजग
गोष्ठी में मौजूद अधिकारी व अन्य।

होकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बुन्देलखण्ड में खनिज सम्पदा है लेकिन जल की आवश्यकतानुसार कमी रहती है, जिसके लिए सरकार ने कार्य करते हुए हर घर नल जल योजना बुन्देलखण्ड में संचालित की है। उन्होंने बताया कि 45 हजार करोड़ की लागत से केन-बेतवा लिंक परियोजना में कार्य किया जा रहा है, जो इस क्षेत्र की लिए वरदान साबित होगी। पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय ने कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद में कई ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण के लिए बेहतर कार्य किये गये हैं। उन्होंने जल के संरक्षण एवं संचयन पर जोर देते हुए कहा कि भूजल स्तर लगातार कम हो रहा है और जनसंख्या निरन्तर बढ रही है, इसलिए आने वाले समय में जल की कमी होगी। आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल अजीत कुमार ने कहा कि जल संरक्षण के लिए केन्द्र व प्रदेश
परियेाजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करते मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह।

सरकार के द्वारा विगत वर्षों में कार्य किया गया है, जिससे कि जल संरक्षण के प्रति लोगों में सजगता हुई है। जिलाधिकारी जे. रीभा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जल संरक्षण एवं संचयन के क्षेत्र में कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों व अन्य लोगों को जलशक्ति मंत्री ने स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर क्रमशः अजीत सिंह, स्वर्ण कुमार वर्मा, पतौरा प्रधान विनीता त्रिपाठी, अर्चना सिंह महोखर, चन्दिका प्रसाद, रामभरत सिंह आदि लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, विधायक नरैनी ओममणि वर्मा, एमएलसी सीतापुर पवन कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, राजेश द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment