Pages

Monday, March 10, 2025

जिला प्रशासन संग व्यापारियों ने खेली फूलों की होली

फतेहपुर, मो. शमशाद । आदर्श व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश गर्ग गुट के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों में पहुंचकर फूलों की होली खेली। एक-दूसरे को अबीर का टीका लगाकर होली पर्व की बधाई देकर गुझिया का लुत्फ भी उठाया। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का त्योहार है। इसी तरह हम सभी को मिलकर मनाना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेन्द्र प्रताप, अपर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार

एसपी संग फूलों की होली खेलते गर्ग गुट के पदाधिकारी।

मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सुशील दुबे एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने सभी अधिकारियों को होली की शुभकामनाएं देकर व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने की मांग भी की। इस मौके पर संरक्षक सुशील मिश्रा, मनीषा गुप्ता, माधुरी साहू, जिलाध्यक्ष अभिनव यादव, अमित शरन बाबी, मो0 इमरान, मो0 समी, संजय पाण्डेय, कालीशंकर श्रीवास्तव, अमित सोनी, अभिलाष गुप्ता, बबला सोनी, आजम खान, अनीस खान, राकेश सोनी, अभय गुप्ता, विष्णु दीक्षित, अंकित गुप्ता, आनन्द गुप्ता भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment