Pages

Monday, March 3, 2025

यमुना से कलश भरकर निकाली यात्रा

आज गणेश पूजन के साथ शुरू होगी श्रीमद भागवत कथा

फतेहपुर, मो. शमशाद । बहुआ विकास खण्ड के ग्राम महाखेड़ा में पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह गौर व ध्यान सिंह गौर की ओर से श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। सोमवार को महिलाओं ने यमुना से कलश भरकर यात्रा निकाली। गांव में भ्रमण करने के पश्चात कलश यात्रा आयोजन स्थल पहुंचकर समाप्त हुई। श्रीमद भागवत कथा के आयोजक परीक्षित ज्ञान सिंह गौर व ध्यान सिंह गौर ने बताया कि कल  गणेश पूजन के साथ श्रीमद भागवत

महाखेड़ा गांव में कलश यात्रा निकालती महिलाएं।

कथा का शुभारंभ होगा। जिसमें भगवताचार्य आचार्य पं0 अनुज कृष्ण शास्त्री वृंदावन धाम वाले कथा सुनाएंगे। उन्होने बताया कि पांच मार्च को बाललीला/गोवर्धन पूजा, छह मार्च को सुखदेव जी का आगमन, सात मार्च को रूकमणी विवाह, आठ मार्च को नरसिंह भगवान अवतार, नौ मार्च को सुदामा चरित्र, दस मार्च को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव व ग्यारह मार्च को महाप्रसाद के साथ भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होने क्षेत्रवासियों का आहवान किया कि भागवत कथा में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ कमाएं। 


No comments:

Post a Comment