Pages

Monday, March 17, 2025

भव्य स्वागत के साथ भाजपा के नए जिला अध्यक्ष ने संभाली कमान

2027 में फिर खिलाएंगे कमल

बोले कार्यकर्ता ही असली ताकत

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आज नव नियुक्त जिला अध्यक्ष महेंद्र कोटार्य का ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। अपने संबोधन में महेंद्र कोटार्य ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। कार्यकर्ता ही मेरी असली ताकत हैं, उनके सम्मान व संगठन की मजबूती के लिए सदैव समर्पित रहूंगा। कहा कि पंचायत चुनावों में सच्चे कार्यकर्ताओं को ही टिकट मिलेगा व 2027 में फिर से कमल खिलाना हमारा लक्ष्य है। वहीं पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा ने कहा कि

जिला अध्यक्ष का स्वागत करते भाजपाई

भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां साधारण कार्यकर्ता को शीर्ष पद तक पहुंचने का अवसर मिलता है। कहा कि अब संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की जिम्मेदारी सभी कार्यकर्ताओं की है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, आनंद शुक्ला सहित, जिला महामंत्री राजेश जायसवाल, अश्वनी अवस्थी, नगर पालिका अध्यक्ष संजीव मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख गंगाधर मिश्रा, मऊ ब्लॉक प्रमुख सुशीला देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने कोटार्य को बधाई दी और पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।


No comments:

Post a Comment