Pages

Monday, April 7, 2025

समाजसेवी राम औतार की मनाई 29 वीं पुण्यतिथि

वैश्य समाज ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर आदर्शों पर चलने का दोहराया संकल्प

फतेहपुर, मो. शमशाद । समाजसेवी एवं वैश्य समाज के स्तम्भ राम औतार गुप्त की 29 वीं पुण्यतिथि उनकी मूर्ति स्थल राधानगर में मनाई गई। वैश्य समाज के लोगों ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया। राधानगर चौराहे पर स्थापित स्व0 राम औतार गुप्त की मूर्ति पर अयाह-शाह विधायक विकास गुप्ता उर्फ बब्बलू व उनके पुत्रों संजीव गुप्त, पीपी गुप्त, साकेत गुप्त सहित भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने माल्यार्पण करते हुए नमन किया। अयाह-शाह विधायक विकास गुप्त ने कहा कि बाबू राम औतार जी हम सभी के आदर्श थे। समाज के

प्रतिमा पर माल्यार्पण करते विधायक विकास गुप्ता व भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल।

प्रति उनका चिन्तन सदैव सकारात्मक रहता था। आज उनकी पुण्यतिथि पर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराते हैं। इस मौके पर राजीव गुप्त, गौरव गुप्त, सौरभ गुप्त, परिषद के जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल, विनोद गुप्त, शैलेन्द्र शरन सिम्पल, महेन्द्र गुप्त, गुरू शरन गुप्त, संजय गुप्त, नरेन्द्र गुप्त, सत्येन्द्र अग्रहरि, सुशील गुप्त फौजी, वेद प्रकाश गुप्त, गुड्डू मोदनवाल, सुनीता गुप्त, चन्द्र प्रकाश, अजय गुप्त, नारायण बाबू गुप्त भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment