Pages

Sunday, April 13, 2025

गांव-गांव तक विकास का संदेशः शानू गुप्ता ने चलाया जनजागरण अभियान

बीजेपी का गांव चलो/वार्ड चलो अभियान

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि - भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो-वार्ड चलो अभियान में रविवार को वार्ड संख्या 24 गोकुलपुरी में भाजपा के युवा नेता शानू गुप्ता ने जनजागरण अभियान चलाते हुए आमजन को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने व्यापारियों, किसानों, मजदूरों और युवाओं को सरकारी पत्रक वितरित कर बताया कि किस प्रकार केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जीवन बदलने का कार्य कर रही हैं।

जनसंवाद करते शानू गुप्ता

शानू गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर मजबूती से खड़ा है। पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने से लेकर गरीबों के कल्याण तक, हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुआ है। कहा कि 2047 तक भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक योजनाओं का लाभ ले और दूसरों को भी जागरूक करे। अभियान में पार्षद लवकुश यादव, बूथ अध्यक्ष राजेंद्र अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में शिवम गुप्ता, मोटू यादव, पवन गुप्ता, विवेक यादव, सुशील पाण्डेय सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment