Pages

Tuesday, April 15, 2025

एआरटीओ को मिली पदोन्नति, आरटीओ के तौर पर संभालेंगे जिम्मेदारी

बांदा, के एस दुबे । एआरटीओ प्रशासन के पद पर कार्यरत शंकरजी सिंह को पदोन्नति देते हुए शासन ने उन्हें संभागीय परिवहन अधिकारी बना दिया है। अब वह मंडलीय अधिकारी के तौर पर जिम्मेदारी निभाएंगे।बताते चले कि शंकर सिंह 2008 बैच के अधिकारी हैं। इसके पूर्व उनकी पदोन्नति 2016 में एआरटीओ सीनियर के तौर पर हुआ था। लगभग 15 वर्षों की सेवा के बाद श्री सिंह व अन्य छह अधिकारियों की प्रोन्नति आरटीओ पद पर हुई है। मालूम हो कि

आरटीओ शंकरजी सिंह।

आरटीओ श्री सिंह एक ख्यातिलब्ध वरिष्ठ साहित्यकार और लेखक भी हैं, जिनकी लगभग 10 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। हिंदी सेवा लखनऊ उत्तरप्रदेश के साथ- साथ दर्जनों अन्य राज्यों की संस्थाओं और विदेशों से भी पुरस्कृत हुए हैं। परिवहन विभाग ने भी सड़क सुरक्षा में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया हैं। श्री सिंह द्वारा जनपद कौशांबी में प्रदेश का पहला ट्रैफिक पार्क भी बनवाया गया।


No comments:

Post a Comment