Pages

Saturday, April 19, 2025

समय से गुणवत्तायुक्त किया जाएग शिकायतों का निस्तारण

अपर जिलाधिकारी की मौजूदगी में पैलानी तहसील में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

बांदा, के एस दुबे । पैलानी तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरियादियों की समस्याओं का समय से गंभीरता के साथ गुणवत्ता युक्त निस्तारण किया जाए। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 78 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से राजस्व विभाग, पुलिस, आपूर्ति, जल निगम, विद्युत व अन्य विभागों से

पैलानी तहसील में फरियादियों की समस्याएं सुनते एडीएम व अन्य अधिकारी।

सम्बन्धित थे। आठ शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। बाकी शिकायती पत्रों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंप दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी पैलानी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment