Pages

Wednesday, April 30, 2025

बाबासाहेब के अपमान के खिलाफ भाजपा का सांकेतिक प्रदर्शन, अखिलेश यादव से की माफी की मांग

दलित सम्मान बनाम सपा का अपमान

बाबासाहब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । भारतरत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी चित्रकूट ने बुधवार को नगर में जोरदार सांकेतिक प्रदर्शन कर समाजवादी पार्टी व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता डॉक बंगला में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में नगर के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए तहसील पहुंचे, जहां धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया गया।

तहसील में सांकेतिक प्रदर्शन करते भाजपाई

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी की दलित विरोधी सोच ने बाबासाहब का अपमान किया है। यह केवल भाजपा ही है जिसने बाबा साहब के विचारों को सम्मान दिया और उन्हें राष्ट्रीय पटल पर उचित स्थान दिलाया। उन्होंने अखिलेश यादव से इस पर सार्वजनिक माफी की मांग की। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि बाबासाहब का व्यक्तित्व इतना विराट है कि उसे कोई दल या विचारधारा सीमित नहीं कर सकती। वहीं पूर्व विधायक आनंद शुक्ल ने दो टूक कहा  कि भाजपा का हर कार्यकर्ता बाबासाहब के सम्मान में हमेशा तैयार रहेगा। मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी ने सपा पर दलित नेताओं के अपमान व उत्पीड़न का इतिहास गिनाते हुए कहा कि सपा का चरित्र दलित विरोधी है, यह बार-बार सिद्ध हुआ है। सभा का संचालन राजेश जायसवाल ने किया।


No comments:

Post a Comment