Pages

Friday, April 18, 2025

गुड-फ्राइडे पर चर्चां में हुई प्रार्थना सभाएं

प्रभु यीशू के रास्ते पर चलकर पापों से अपने को बचा सकते हैं

फतेहपुर, मो. शमशाद । मानव समाज में फैली अशान्ति और वैमनस्यता को तंग करने एवं सबके बीच सद्भावना और संभाव का प्रसार करने के लिये सबको पापों को बचाने की खातिर ही प्रभु यीशू यहां आये थे इसलिए यह दिन धन्य है। सबको उनकी शिक्षाओं पर अमल करना चाहिए जिससे दुनिया बुराइयों को खत्म कर अच्छाईयों की ओर चल सके। गुड फ्राइडे को नगर स्थित चर्चां में सजावट के साथ प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में प्रभु यीशू मसीह की क्रूस से बोली गई सात वाणियों का विस्तार से वर्णन किया गया। देवीगंज स्थित इण्डियन प्रेस बिटेरियन चर्च में सुबह से ही चहल-पहल का माहौल रहा। साफ-सफाई कर सजावट की गई। इण्डियन प्रेस बिटेरियन चर्च में दोपहर बारह बजे से तीन बजे तक प्रार्थना सभा चली। फादर ने प्रभु यीशू द्वारा दिये गए संदेशो पर विस्तृत प्रकाश डाला। कहा कि आज का दिन धन्य है। इस दिन प्रभु यीशू का पदार्पण हुआ था। प्रभु यीशू मानव

चर्च में संबोधित करते फादर एवं उपस्थित इसाई समुदाय के लोग।

समाज में फैली अशान्ति को शान्ति में तब्दील करने के लिए आये थे। सद्भाव और संभाव का प्रसार करते हुए प्रभु यीशू ने दुनिया को सच्चाई का रास्ता दिखाया। हर मानव को प्रभु यीशू के आदर्शों पर कायम रहना चाहिए। समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने के लिए अशान्ति का रास्ता नहीं अपनाना चाहिए। प्रभु यीशू अपने अनुयाइयों से यही चाहतें हैं कि खुद को आदर्श बनायें और फिर समाज में आदर्श के बीज अंकुरित करें। प्रभु यीशू ने सत्य को कायम करने के लिये अनेक बार शूलियों पर चढ़ इस बात को साबित कर दिया था कि बुराइयों के सामने कभी सत्य झुकता नही है। सत्य पर अमल करने वाले मानव की पूजा समाज बराबर करता है। सत्य की नींव इतनी मजबूत होती है कि झूंठ की हवाएं उसे कतई हिला नही सकती। प्रार्थना सभा के पश्चात चर्च में ही जलपान की व्यवस्था भी की गई। जिसमें बड़ी संख्या में अनुयायियों ने शिरकत की। 


No comments:

Post a Comment