Pages

Sunday, April 20, 2025

ब्रह्माकुमारीज की पूर्व मुख्य प्रशासिका को दी श्रद्धांजलि

दादी ने 101 वर्ष की आयु पूर्ण कर परमात्मा की ली गोद

फतेहपुर, मो. शमशाद । प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी रतन मोहिनी को ज्वालागंज राजयोग सेवा केन्द्र में दिव्य श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्था की मुख्य प्रशासिका दादी रतन मोहिनी ने आठ अप्रैल को 101 वर्ष की शतायु पूर्ण करके परमात्मा की गोद ली। आज उनके स्मृति दिवस पर भाई-बहनों ने उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके जीवन को याद किया। 

पूर्व मुख्य प्रशासिका के चित्र पर पुष्प अर्पित करतीं केंद्र संचालिका।

वक्ताओं ने कहा कि दादी रतन मोहिनी का रूझान नौ वर्ष की छोटी सी आयु से ही अध्यात्म की ओर होता गया। अपनी अलौकिक पढ़ाई करते-करते ही उन्होने आजीवन पवित्र एवं योगी जीवन जीने का दृढ़ संकल्प लिया। ऐसे भारत देश की गौरव स्व परिवर्तन से विश्व परिवर्तन करने वाली दादी जी की स्मृति में सभी ईश्वरीय परिवार एवं ब्रहमावत्सों ने याद का दीपक जलाते हुए पुष्प मालाएं अर्पित करके आशीर्वाद की कामना करते हुए स्वपरिवर्तन करने का भी दृढ़ संकल्प लिया। इस अवसर पर संगीता, प्रियंका, सीमा, पारूल, शांति आदि बहनों ने सभी को प्रसाद स्वीकार कराया। दिनेश, चन्द्रपाल, जयशंकर, राम प्रकाश, विश्वनाथ शुक्ला आदि ने सेवा का कार्यभार संभाला। 


No comments:

Post a Comment