Pages

Tuesday, April 22, 2025

अजय राज त्रिपाठी ने पूर्व मुख्यमंत्री को दिया चित्रकूट आने का न्योता

छात्र राजनीति से सियासी सरगर्मी तक

मऊ (चित्रकूट), सुखेन्द्र अग्रहरि । नगर पंचायत मऊ निवासी समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता अजय राज त्रिपाठी ने बीते दिन सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भेंट कर उन्हें चित्रकूट आने का औपचारिक निमंत्रण दिया। यह मुलाकात इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व उपाध्यक्ष अदील हमजा के आवास पर हुई, जहां एक कार्यक्रम के दौरान सपा मुखिया पहुंचे थे। अजय राज त्रिपाठी ने बताया कि इस मौके पर उन्होंने चित्रकूट जनपद की प्रमुख जन समस्याओं, युवाओं की स्थिति और क्षेत्र की राजनीतिक एवं

पूर्व सीएम को साइकिल की प्रतीकात्मक कलाकृति भेंट करते हुए

सामाजिक चुनौतियों से सपा अध्यक्ष को अवगत कराया। साथ ही यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिले में पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत कर रहे हैं और आमजन की समस्याओं को लेकर जमीनी स्तर पर संघर्षरत हैं। अजय ने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री को चित्रकूट के लोगों की ओर से उम्मीदों का प्रतीक मानते हुए साइकिल की प्रतीकात्मक कलाकृति भेंट की और उनके चित्रकूट आगमन की विनम्र अपील की। अखिलेश यादव ने युवा कार्यकर्ताओं की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर संगठित और प्रभावी बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया।


No comments:

Post a Comment