Pages

Wednesday, April 16, 2025

राज्य महिला आयोग सदस्य ने की जनसुनवाई, फिर गर्भवती महिलाओं की भरी झोली

आगनबाड़ी केंद्र का राज्य महिला आयोग सदस्य ने किया निरीक्षण

सर्किट हाउस में घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए

बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य अर्चना पटेल ने बुधवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। इस दौरान घरेलू हिंसा, बालश्रम, दहेज उत्पीडन, बाल विवाह आदि से सम्बन्धित मामलों के निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। इससे पूर्व उन्होंने आंगनबाडी केन्द्र महोखर का निरीक्षण किया। वहां गर्भवती महिलाओं व बच्चों को पोषाहार वितरण, आंगनबाडी केंद्र में बच्चों के संबंध में आंगनबाडी कार्यकत्री से पोषण ट्रैकर ऐप के बारे में जानकारी ली। आंगनबाडी केन्द्र में गर्भवती महिलाओं को फल, पौष्टिक आहार किट का वितरण करते हुए गोदभराई की और छोटे बच्चों का अन्नप्राशन कराया। उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय महोखर में कम्प्यूटर कक्ष, स्मार्ट क्लास, मेस तथा हास्टल आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बालिकाओं से वार्ता करते हुए विद्यालय में दी जा रही शिक्षा, भोजन व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की।

सर्किट हाउस में जनसुनवाई के दौरान राज्य महिला आयोग सदस्य अर्चना पटेल

सर्किट हाउस में आयोजित महिला जनसुनवाई में उन्होंने महिलाओं के घरेरू हिंसा, दहेज उत्पीडन व अन्य समस्याओं से सम्बन्धित महिलाओं की समस्याओं को सुनते हुए निराकरण किये जाने के निर्देश पुलिस एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में महिलाओं के हितों का ध्यान रखते हुए प्राथमिकता पर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। महिला जनसुनवाई में पीडित महिलाओं को आर्थिक सहायता दिलाये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि दहेज व घरेलू हिंसा व अन्य प्रकरणों से सम्बन्धित उत्पीडित महिलाओं की गम्भीरता पूर्वक पूरी समस्या को सुनते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण शीघ्र करायें। उन्होंने महिला जनसुनवाई में जमवारा थाना नरैनी निवासी एक महिला द्वारा ससुराल पक्ष में मारपीट व परेशान किये जाने की शिकायत पर पुलिस को शीघ्र कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने तिन्दवारी कस्बे में शराब की दुकान पर भीड़ अधिक होने व अराजक तत्वों पर रोक लगाये जाने से सम्बन्धित शिकायत के निस्तारण के सम्बन्ध में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने एक महिला द्वारा दहेज की मांग
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बच्चों से पूछतांछ करतीं राज्य महिला आयोग सदस्य।

करने व पति द्वारा मारपीट किये जाने की शिकायत पर दोनो पक्षों को समझाकर परिवार परामर्श केन्द्र के द्वारा मध्यस्ता कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने महिला थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि महिलाओं से सम्बन्धित समस्या मिलने पर उनकी समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनते हुए उनका निस्तारण शीघ्र कराएं। हर संभव सहायता करते हुए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला अस्पतालों व बच्चों की सुरक्षा के लिए समुचित व्यवस्था रखे जाने, जननी सुरक्षा व आयुष्मान योजना का लाभ लाभार्थियों को समय से दिलाये जाने के निर्देश अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिये। महिला जनसुनवाई में पीडी डीआडीए, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरएन प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अव्यक्त राम तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीनू सिंह व समाज कल्याण, जिला सूचना अधिकारी रामजी दुबे व सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment