रैली निकलकर मजदूरों को बताए हक अधिकार
मजदूर बोले- मनरेगा में समय से नहीं मिलती मज़दूरी
नरैनी में वनांगना संस्था ने मनाया अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस
बांदा, के एस दुबे । महिला संस्था वनांगना के तत्वावधान में चल रहे तरंग मेरे सपने मेरी उड़ान कार्यक्रम के तहत अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस मनाया गया। रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में वनांगना संगठन की महिला लीडर्स व युवतियां, युवक शामिल हुए। गुरुवार को नरैनी ब्लॉक सभागार में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस में सहयोग संस्था (लखनऊ) से आए अनुज ने कर्यक्रम मे मजदूरों को प्रोत्साहित करते हुए मनरेगा में आवेदन करने के लिए जागरूक किया। कहा कि हमको अपने हक़ की लड़ाई परस्पर लड़नी पड़ेगी। वरिष्ठ संदर्भ समूह शबीना मुमताज ने कहा कि हम मजदूर हैं, काम लेना हमारा अधिकार है। मजदूरों ने बताया कि मनरेगा में मज़दूरी कम है होने की वजह से हम लोग बाहर मज़दूरी करते है l शबीना ने कहा कि सरकार से मज़दूरी बढ़ाने के
![]() |
| जागरूकता रैली निकालते वनांगना संस्था पदाधिकारी। |
लिए संगठित होकर मांग करने की ज़रूरत है। कार्यकर्ता शोभा देवी ने मज़दूर दिवस का उदेश्य बतते हुए कहा कि 1 मई 1889 में 15 घंटे काम करना पड़ता था। काफ़ी लम्बी लड़ाई के बाद अब 8 घंटे काम करना होता है। जिन मज़दूरों ने यह लड़ाई लड़ी है उनके संघर्षो को याद रखना चाहिए। पुकारी ग्राम प्रधान विजय मिश्रा व नसेनी प्रधान अब्दुल जब्बार ने कहा कि हम मज़दूरों के साथ हैं। हर ग्राम पंचायत में काम दिलवाने में मजदूरों का सहयोग किया जायेगा। कार्यकर्ता फरजाना ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में 20 गांव के मज़दूर शामिल हुए l संगठन लीडर्स रामबाई, शबीना, अभिलाषा, रेखा, माया, रामदेवी के साथ तरंग लीडर्स शाहीन, मिथला, अल्फिया, खुशबू, आतिफा, लक्ष्मी, आरती, रीना, महक, आशु, कमलेश, राजकुमारी, शामिल रहीं। माया व श्यामकली ने व्यवस्था संभाली।

No comments:
Post a Comment