बांदा, के एस दुबे । मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। शुक्रवार को थाना बिसंडा क्षेत्र के ग्राम पंचायत हस्तम में पंचायत सभागार में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बेटियों को जागरूक किया गया। बिसंडा थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी और सुरक्षा हेतु टोल फ्री नंबर 1090, 112, 181, 1076 आदि का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने घरेलू हिंसा, बाल विवाह व अवैध कार्यों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की हिदायत दी। एसआई काजल सिंह ने मौजूद
![]() |
| जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद पुलिस कर्मी व अन्य। |
युवतियों सहित बालिकाओं को गुड टच, बैड टच के बारे में बताकर जागरूक किया। ग्राम प्रधान मनोज निगम ने महिलाओं से अपने अधिकारों के लिए आगे आने का आह्वान किया। भाजपा नेता हरिओम शर्मा ने बेटियों को शिक्षित करने, मोबाइल से दूर रखने और भेदभाव न करने की अपील की। उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में महिला एसआई काजल सिंह, रिंकू, विक्रम सोलंकी, केतन भारती आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment