चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने को कोतवाली कर्वी के परिक्रमा मार्ग चौकी पुलिस ने एक युवक को 1 किलो 200 ग्राम अवैध सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी उपेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में दारोगा रमेश सिंह चौकी प्रभारी परिक्रमा मार्ग खोही एवं उनकी टीम ने टीकमगढ़ (मप्र) निवासी हिमांशु यादव पुत्र स्व
![]() |
| पुलिस गिरफ्त में आरोपी |
नारायणदास यादव को सफेद झोले में छुपा कर ले जाए जा रहे गांजे के साथ दबोचा। पकड़ा गया आरोपी शिवनगर कॉलोनी, मंडी रोड, टीकमगढ़ का निवासी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से हरे रंग की पॉलीथीन में रखा हुआ 1.2 किलो अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है। इस संबंध में थाना कोतवाली कर्वी में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ जारी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में दारोगा राजेश चौरसिया, सिपाही अभिषेक प्रताप सिंह, अमर सिंह, एवं आशीष कुमार शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment