Pages

Thursday, June 26, 2025

अग्निकाण्ड पीड़ित की रेडक्रास चेयरमैन ने की सहायता

दैनिक उपयोग की वस्तुओं समेत खाद्य सामग्री पहुंचाई

फतेहपुर, मो. शमशाद । ग्राम चितौरा निवासी मानवेन्द्र सविता पुत्र किशोरीलाल सविता के आवास पर अग्निकाण्ड से हुए नुकसान पर रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन ने सहायता पहुंचाने का काम किया। हिमांशु श्रीवास्तव ने जानकारी दिया कि मानवेन्द्र सविता किसी तरह ई रिक्शा चलाकर अपना जीवनयापन करता है। इनके एक पांच वर्ष की बिटिया है। बहुत परेशान हैं। जिस पर रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने चितौरा पहुंचकर एक प्लाई बोर्ड की फोल्डिंग, खाद्य सामग्री आटा, चावल, दाल, तेल, रिफाइंड, हल्दी, धनिया, मिर्च, जीरा, नमक, बिस्कुट, रस्क, नमकीन, टूथपेस्ट, साबुन नहाने व कपड़ा धुलने, वाशिंग

अग्निकाण्ड पीड़ित को सामग्री सौंपते रेडक्रास चेयरमैन।

पाउडर इत्यादि, बाल्टी, मग, वाटर कूलर, साबुनदानी, टूथब्रश स्टैंड, मसालदानी, तीन बड़े डिब्बे, स्टील की टंकी, पांच लीटर प्रेशर कुकर, पांच थाली, पांच चम्मच, पांच कटोरी, पांच गिलास, परात, सिल्वर का भगोना ढक्कन सहित, कढ़ाई, स्टील के बड़े चमचे, कलछी, नई चादरें, टीशर्ट, वस्त्र, अटैची, जूते चप्पल, स्कूल बैग, कॉपी, लेखन सामग्री सहित तमाम दैनिक उपयोग की वस्तुएं प्रदान कर अल्प सहायता की। मानवेन्द्र व उनके पिता ने वस्तुएं पाकर डॉ अनुराग का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजेश कुमार, शुभांशु, आशीष पटेल उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment