वृक्ष हमारी धरोहर, संजोने का करें काम : लोहारी
फतेहपुर, मो. शमशाद । वन विभाग की ओर से डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर महात्मा गांधी स्नाकोत्तर महाविद्यालय में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम, नमामि गंगे के संयोजक शैलेंद्र शरण सिम्पल एवं प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी रामानुज त्रिपाठी ने पौधरोपण किया।
![]() |
| एमजी कालेज में पौधरोपण करते जिला पंचायत सदस्य व अन्य। |
विभिन्न वन्य प्रजातियों के पचास पौधे रोपित किए गए। जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी ने कहा कि वृक्ष हमारी धरोहर हैं। इनको संजोने का काम हर व्यक्ति को करना होगा। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यधिक जरूरी है। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी रूप सिंह, भाजपा के प्रांतीय सदस्य राम प्रताप सिंह गौतम, महाविद्यालय के वरिष्ठ लिपिक शिवाकांत तिवारी, उपक्षेत्रीय वन अधिकारी अभिनव सिंह, रामराज, शिवमंगल सिंह, अवधेश यादव, सुभाष यादव, सीमा सिंह, सृष्टि साहू वनरक्षक सहित रेंज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

No comments:
Post a Comment