पुष्पहार पहनाकर सभी का किया स्वागत अभिनंदन
फतेहपुर, मो. शमशाद । भारतीय उद्योग व्यापार मंडल संबद्ध उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में नगर व्यापार मंडल का गठन हुआ। सभी पदाधिकारियों का मनोनयन पुष्पहार पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। जिसमें संरक्षक मंडल में अशोक तपस्वी, ज्ञानेंद्र सचान उर्फ ज्ञानू, गुरु शरण लाल गुप्ता, महेंद्र शुक्ला, नगर अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गुप्ता, नगर महामंत्री दक्षिण नईम अहमद, नगर महामंत्री उत्तर लकी द्विवेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसवंत गिहार कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता उर्फ रिंकू मीडिया प्रभारी अमित कुमार सोशल मीडिया प्रभारी इसरार अहमद शामिल हैं। संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नवनियुक्त नगर कमेटी के समस्त क्षेत्र के व्यापारियों को एक सूत्र में पिरोकर विशाल माला तैयार करें। जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि
![]() |
| नवमनोनीत नगर कमेटी के पदाधिकारी एवं मंचासीन अतिथि। |
संगठन विस्तार की दिशा में युवा संगठन महिला संगठन समस्त ट्रेड कमेटी तहसील कस्बा ग्राम की इकाइयों का गठन प्रस्तावित है। नगर कमेटी के संरक्षक अशोक तपस्वी ने शुभकामनाओं सहित व्यापारियों को एकमत रहने की अपील की। मनोनयन के अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा संरक्षक केशव राम त्रिपाठी, महेंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, जिला प्रभारी चंद्र प्रकाश उर्फ बबलू गुप्ता, जिला महामंत्री लवकुश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंदन सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक रायजादा, संजीव कुमार उर्फ सोनू, युवा जिलाध्यक्ष सेराज अहमद खान, इलेक्ट्रॉनिक अध्यक्ष मोहम्मद अंजुम सहित पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

No comments:
Post a Comment