Pages

Thursday, June 26, 2025

ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण सम्पन्न, सुरक्षा व्यवस्था के प्रति निर्देश सख्त

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण मंगलवार को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। निरीक्षण का उद्देश्य वेयरहाउस की सुरक्षा, तकनीकी निगरानी और पारदर्शिता को सुनिश्चित करना था। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल कुमार यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, भाजपा मंत्री मनोज कुमार तिवारी, सपा

ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस के निरीक्षण में मौजूद सदस्य

लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अमर सिंह पटेल, अपना दल (एस) के प्रतिनिधि विष्णु प्रताप सिंह, एवं प्रभूदयाल पटेल समेत निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी इस निरीक्षण में सम्मिलित हुए। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं उनके संचालन की समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री निगम ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि सीसीटीवी कैमरे सतत रूप से क्रियाशील रहें।


No comments:

Post a Comment