Pages

Thursday, June 19, 2025

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन

कानपुर, प्रदीप शर्मा - विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में गुरुवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें श्रम मंत्री स्वतंत्र प्रभार अनिल राजभर राज्य मंत्री श्रम  मनोहर लाल मन्नू कोरी प्रमुख सचिव श्रम ने  बाल श्रम समाप्त किए जाने पर विचार रखें। गोष्ठी में आए हुए सभी को 2027 तक उत्तर


प्रदेश को बाल श्रम मुक्त करने का प्रयास किये जाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में उन बच्चों को स्कूलों में एडमिशन दिलाकर अच्छी शिक्षा दिलाई जाने की बात कही गई।  इस अवसर पर कानपुर नगर से  सुधीर कुमार मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष ,मोहम्मद परवेज आलम कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष , फ़ज़ील अहमद संप्रेक्षक श्रम विभाग कानपुर नगर से  इंदु भूषण ने गोष्ठी में प्रतिभाग किया।

No comments:

Post a Comment