कानपुर, प्रदीप शर्मा - चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में 3 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए मानव विकास विभाग के अंतर्गत बुधवार से ग्रीष्म कालीन शिविर प्रारंभ हुआ। यह चार दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्म कालीन शिविर 28 जून तक चलेगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों के व्यक्तित्व एवं सामाजिक विकास के साथ बच्चों को स्वालंबी बनाना है । जिसके अंतर्गत आज बच्चों को विभिन्न प्रकार की ड्रॉइंग, डांस एवं गेम्स की क्रियाएं कराई गई। आगामी दिनों में बच्चों के संपूर्ण विकास के लिये अन्य रचनात्मक क्रियाओं जैसे क्राफ्ट, स्पोर्ट्स, फायर लेस कुकिंग, नाट्य, ड्रामा एवं कहानी का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का शुभारंभ
इंचार्ज डॉ.मुक्ता गर्ग के मार्गदर्शन में अधिष्ठाता सामुदायिक विज्ञान संकाय डॉ.सीमा सोनकर की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। जिसमें विश्वविद्यालय परिसर के अंदर एवं बाहर रहने वाले लगभग 25 बच्चों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये डॉ. सुमेधा चौधरी एवं डॉ. अदिति दत्त द्वारा बीएससी षष्ठम सेमेस्टर की छात्राओं को विभिन्न क्रियाएं के संचालन के लिये निर्देशित किया गया। नर्सरी टीचर रेनू द्वारा अपना संपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया है। शिविर में षष्ठम सेमेस्टर की छात्राओं कुमारी नीतू, महक, ट्विंकल, शिवकांति ने प्रतिभाग किया।

No comments:
Post a Comment