Pages

Saturday, June 28, 2025

विधायक ने पीड़ितों की सुनीं समस्याएं

निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से की वार्ता

बिंदकी, फतेहपुर, दिलीप अग्निहोत्री । क्षेत्रीय विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने ललौली रोड स्थित कार्यालय में जनता दरबार लगाया। जिसमें पीड़ितों की समस्याओं की जनसुनवाई करके निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। ज्यादातर समस्या नाली, खड़जा, रास्ते, राजस्व व पुलिस से संबंधित रहीं। समस्त जन समस्याओं के निस्तारण हेतु

पीड़ितों की समस्याएं सुनते विधायक जय कुमार सिंह जैकी।

संबंधित विभाग के कई जिम्मेदार अधिकारियों को मौके में बुलाकर समस्या का तुरन्त निस्तारण कराया और कई के  समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को फोन करके समस्या को संज्ञान में लेने व त्वरित कार्यवाही करते हुए शीघ्र निस्तारण करते हुए समस्या का समाधान करके सूचित करने के निर्देश दिए।


No comments:

Post a Comment