Pages

Wednesday, June 25, 2025

कुलपति द्वारा विश्वविद्यालय में एक मेगावाट सोलर एनर्जी प्लांट का शिलान्यास

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

उत्तर प्रदेश, झांसी! बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झाँसी में एक मेगावाट के सोलर एनर्जी प्लांट लगाए जाने का  कुलपति प्रोफेसर मुकेश पांडे ने शिलान्यास किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के ग्रीन इनर्जी इनिशिएटिव के तहत  उत्तर प्रदेश रिन्यूएबल एनर्जी विभाग के माध्यम से विभिन्न सरकारी भवनों में सोलर  पैनल लगवाए जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में यह प्लांट  बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के विभिन्न भवनों की छतों में प्लांट लगाए जाने के लिए सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। इस परियोजनाओं  से होने वाले उत्पादन से विश्वविद्यालय की कुल विद्युत खपत का 30-40प्रतिशत उत्पादन होगा जिससे और कारपोरेशन की बिजली पर निर्भरता कम हो जाएगी  इससे विश्वविद्यालय ऊर्जा के क्षेत्र में




भी आत्मनिर्भर बनेगा इससे प्रति वर्ष लगभग 70-अस्सी लाख रुपये के बिजली के बिल  की बचत होगी जिससे विश्विद्यालय राजस्व बचाया जा सके विश्वविद्यालय में इस विशिष्ट उपलब्धि पर कुलपति द्वारा सौर ऊर्जा की लाभों के बारे में उपस्थितो को अवगत कराया गया इस अवसर पर विद्यालय के वित् अधिकारी श्री पी के सिंह कुल सचिव /परीक्षा नियंत्रक श्री राज बहादुर, संपत्ति अधिकारी प्रोफेसर डी के भट्ट  अधिष्ठाता विज्ञान प्रो आर के सैनी अधिष्ठाता अभियांत्रिकी एम एम सिंह  प्रो सौरभ श्रीवास्तव  प्रो विनीत कुमार अभियंता एक के अनुरागी सहित कई शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment