Pages

Monday, June 30, 2025

सेवानिवृत्त पांच उप निरीक्षकों व मुख्य आरक्षी को दी भावभीनी विदाई

पुलिस अधीक्षक ने स्मृति चिन्ह भेंट कर की स्वस्थ्य जीवन की कामना

बांदा, के एस दुबे । एसपी पलाश बंसल ने अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए जनपद के पांच उपनिरीक्षक व एक मुख्य आरक्षी चालक को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए स्वस्थ्य जीवन के साथ दीर्घायु की कामना की। अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 5 उपनिरीक्षकों व एक मुख्य आरक्षी चालक को पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा उनके दीर्घकालिक सेवा योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्वस्थ, सम्मानजनक एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी गईं, साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि

सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के साथ मौजूद एसपी पलाश बंसल। 

जनपद के 5 उपनिरीक्षक व एक मुख्य आरक्षी चालक अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सोमवार को सेवानिवृत्त हुए हैं, इनमें उप निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी थाना पैलानी, उप निरीक्षक परिवहन चेतन स्वरुप सिंह, उप निरीक्षक केशव चन्द्र थाना नरैनी, उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह, उप निरीक्षक शंकर लाल व मुख्य आरक्षी चालक बसंत लाल परिवहन शाखा शामिल हैं। सम्मान समारोह के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर राजीव प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी पियूष पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक वेदमणि मिश्र सहित सेवानिवृत्त कर्मियों के परिवारीजन आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment