मोहर्रम और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक
बांदा, के एस दुबे । देहात कोतवाली में शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान आगामी त्योहार मोहर्रम व कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शांति बनाए रखने की बात कही गई। कहा गया कि किसी ने अराजकता फैलाने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इंसपेक्टर देहात कोतवाली अनूप दुबे ने थाने में स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा आगामी त्योहार मोहर्रम व कावड़ यात्रा के दृष्टिगत पीस मीटिंग की गई। सम्भ्रांत व्यक्तियों के द्वारा मोहर्रम,कावड़ यात्रा के दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रभारी अनूप दुबे को सभी क्षेत्रों के बारे
![]() |
| देहात कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक में मौजूद लोग। |
में अवगत कराया गया। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के लिए निवेदन किया गया ताकि आगामी त्योहारों में किसी प्रकार का कोई समस्या व वाद विवाद उत्पन्न हो सभी लोगों ने अपनी अपनी सहमति दर्ज कराई और एक दूसरे की बातों का समर्थन कर सभी के बीच सामंजस्य स्थापित कर शांति पूर्वक त्यौहार मनाने का संकल्प लिया। अंत में प्रभारी निरीक्षक अनूप दुबे ने सभी को आश्वस्तव किया कि पुलिस हमेशा आप लोगों का सहयोग करेगी आपके मार्गदर्शन के साथ-साथ अपने कार्यों, दायित्वों को पूर्ण रूप से पालन करेगी। पीस मीटिंग के दौरान कोतवाली देहात में प्रबुद्ध एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ-साथ पुलिस विभाग के समस्त लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment