Pages

Friday, June 20, 2025

मकान के सामने गहराई पर चबूतरा बनाना हुआ दुश्वार

तिंदवारी क्षेत्र के महुई गांव के ग्रामीणों ने डीएम से मांगी अनुमति

निर्माण के दौरान गांव के दो लोगों ने पुलिस बुलाकर बंद कराया काम

बांदा, के एस दुबे । पट्टे पर मिली जमीन पर काफी समय से घर बनाकर रहने वाले लोगों ने मकान के सामने गहराई होने की वजह से चबूतरा का निर्माण करना शुरू किया, ताकि कभी हादसा न हो। यह बात गांव के दो लोगों को नागवार गुजरी और उन्होंने मौके पर पुलिस बुलाकर काम बंद करवा दिया। ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को पत्र देते हुए चबूतरा बनाए जाने की मांग की है।

जिलाधिकारी को ज्ञापन देने आए ग्रामीण।

तिंदवारी क्षेत्र के महुई गांव निवासी लखनलाल समेत तमाम ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि वर्ष 1994 में हरिजन आबादी गाटा संख्या 133 में उन लोगों के पट्टे हुए थे। पट्टे की जमीन पर वह मकान बनाकर रह रहे है। उनके मकान के सामने गहराई होने की वजह से अक्सर हादसे का भय बना रहता है, इसी के चलते वह गहराई की जमीन पर चबूतरा बनाना चाहते थे। निर्माण शुरू किया था, इस पर गांव के दो लोगों ने पुलिस को मौके पर बुलाकर काम बंद करवा दिया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से घर के सामने गहराई में जमीन पर चबूतरा बनवाए जाने की इजाजत मांगी है।


No comments:

Post a Comment