बांदा, के एस दुबे । शुक्रवार की रात गश्त व चेकिंग के दौरान थाना बिसण्डा पुलिस को सूचना मिली कि अहीरन पुरवा मोड़ ओरन ग्रामीण के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध तमंचा लिए खड़ा है। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर जाकर व्यक्ति को हिरासत में लेकर तलाशी ली। युवक के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। मोटरसाइकिल के कागजात के सम्बन्ध में कड़ाई से पूछताछ करने पर व्यक्ति ने बताया कि उसने मोटरसाइकिल को
![]() |
| पुलिस गिरफ्त में युवक और बरामद बाइक व तमंचा। |
कुछ दिन पूर्व थाना बदौसा क्षेत्र से चोरी की थी। पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए अवैध तमंचा, कारतूस व चोरी की मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया।पकड़े गए युवक ने अपना नाम राजेंद्र उर्फ कल्लू द्विवेदी पुत्र प्रमोद निवासी इंगुवामऊ थाना मरका बताया है। पुलिस टीम में ओरन चौकी प्रभारी हरिशरण सिंह, कांस्टेबल अनिल पटेल, मुकेश कुमार, आशीष कुमार शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment