Pages

Saturday, June 21, 2025

जन शिकायतों का समय सीमा के अंदर करें निस्तारण : डीएम

सदर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में आठ शिकायतों का त्वरित निस्तारण

फतेहपुर, मो. शमशाद । जनमानस को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण समस्याओं का निराकरण कराए जाने के उद्देश्य से सदर तहसील के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुआ। जिलाधिकारी ने जन शिकायतों को सुनते हुए मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में वरासत, भूमि विवाद, अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके

संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याएं सुनते डीएम रविन्द्र सिंह व अन्य।

पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार निस्तारण कराया जाए। उन्होंने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण जन शिकायतों के निस्तारण के संबंध में शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लें। सदर तहसील के अन्तर्गत विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 191 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से आठ प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारित कर अवशेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिये। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर,  मुख्य चिकित्साधिकारी, तहसीलदार सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment