Pages

Tuesday, June 24, 2025

पंजाब व गुजरात के उपचुनाव में आप को मिली जीत

कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिला जताई खुशी

फतेहपुर, मो. शमशाद । पंजाब व गुजरात में विधानसभा की रिक्त सीटों पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। आम जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार मौर्य ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों से लोग प्रभावित हो रहे हैं। गुजरात व पंजाब प्रांत में पार्टी

एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर जीत की खुशी मनाते कार्यकर्ता।

को उपचुनाव में मिली जीत इसका प्रमाण है। उन्होने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगी। उन्होने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि जन-जन के बीच पार्टी की नीतियां पहुंचाने का काम करें। इस मौके पर प्रांत सचिव श्रीराम पटेल, प्रांत उपाध्यक्ष मोहम्मद शाहजहां, महिला विंग जिलाध्यक्ष माया गौतम, श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अवधेश प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकिशोर विश्वकर्मा, ऋषभ पटेल, कमरुद्दीन एडवोकेट, राजकुमार लोधी अन्य बहुत से लोग शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment