मवेशियों का इलाज जारी, पालकों को बड़ा नुकसान
बिंदकी, फतेहपुर, दिलीप अग्निहोत्री । तहसील क्षेत्र की दो अलग-अलग घटनाओं में पशुपालकों को बड़ा नुकसान हुआ है। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अजमेरी पुरवा रेवाड़ी गांव में शनिवार की शाम खेतों से लौटते समय शिवकुमार पासवान की पांच भैंसों की हालत बिगड़ गई। दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन का इलाज चल रहा है। पशुपालक ने बताया कि इस घटना से उन्हें 1.3 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ हैं। घटना की सूचना पर गोपालगंज से पशु चिकित्सक डॉ. मिलन और डॉ. अरुण यादव की टीम मौके पर पहुंची। पशुपालक ने बताया कि इस घटना से उन्हें 1.3 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। मृत पशुओं का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा, जिससे मौत
![]() |
| मृत मवेशियों को दफनाने के लिए गड्ढा खोदते पालिका कर्मी। |
का सही कारण पता चल सकेगा। दूसरी घटना बिंदकी नगर के मोहल्ला मीरखपुर में हुई। कल्लू की चक्की के पास लगे लोहे के बिजली के खंभे में करंट आने से रमेश राजपूत की एक गाय की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग को सूचना दी, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बंद की गई। नगर पालिका परिषद की टीम ने मृत गाय के शव को हटाया। मौके पर पुलिस के साथ बजरंग दल के हर्षित द्विवेदी, सभासद आनंद सोनकर, महेंद्र साहू और सभासद प्रतिनिधि राजू भी पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली का खंभा नाली में स्थित है, जिससे अक्सर करंट की समस्या होती है। जल्दी नहीं हटाया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।

No comments:
Post a Comment