Pages

Saturday, June 21, 2025

सरकारी जमीन व तालाब से अवैध कब्जा हटवाने की मांग

फतेहपुर, मो. शमशाद । चांदपुर थाना क्षेत्र के बगहाडेरा मजरे मवई गांव में सरकारी जमीनों के साथ ही तालाब से अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग को लेकर पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है। डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में शंकर प्रसाद पुत्र मुंशी निवासी बगहाडेरा मजरे मवई ने बताया कि गांव में रिटायर्ड अध्यापक रघुराज पुत्र शिवराम व उसके पुत्र चन्द्रशेषर गांव के लोगों को लड़वाने का काम करते हैं। गांव में खलिहान की भूमि, तालाब व घूर के गड्ढे चकरोड पर कब्जा किए हैं। फसल बोते हैं और परिवार वालों को भी सरकारी जमीन पर कब्जा करवाकर

डीएम को शिकायती पत्र देने जाता पीड़ित।

अवैध निर्माण कराए हैं। यहां तक कि उसकी भूमिधरी जमीन में दस मीटर चौड़ाई से भूमि तोड़कर अपने खेत में मिला लिया है। राजस्व कर्मचारियों की ज्यादा आवभगत कर रहे हैं। जिससे अवैध कब्जे पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पीड़ित ने डीएम से मांग किया कि मामले की जांच कराकर सरकारी जमीनों, तालाब पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाया जाए साथ ही उसकी भूमि को भी वापस करवाया जाए। 


No comments:

Post a Comment