शहर के डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया सामूहिक योगाभ्यास
योग सप्ताह में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित
योगाभ्यास में जिलाधिकारी, एसपी और अधिकारियों ने किया प्रतिभाग
बांदा, के एस दुबे । 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शनिवार को डीएवी इंटर कॉलेज परिसर में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव पनधारी यादव समेत अधिकारियों ने दीप प्रज्जवलन व योग वंदना करते हुए योगाभ्यास का शुभारंभ किया। सभी लोगों ने योगाभ्यास किया। योग सप्ताह के तहत आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमुख सचिव ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने हेतु योग को अपने जीवन में उतारना है, और प्रत्येक व्यक्ति को योग अवश्य करना चाहिये, योग व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास को बल प्रदान करता है।
![]() |
| डीएवी इंटर कॉलेज में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते पनधारी यादव, साथ में डीएम जे. रीभा। |
सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी बांदा-चित्रकूट डॉ. धीरेन्द्र कुमार बिजौरिया के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम शासन द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकाल के अनुसार एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिये योग पर मुख्य योग प्रशिक्षक, रमेश राजपूत, रामप्रकाश याज्ञिक, सजल कुमार रेण्डर, रमेशचन्द्र सिंह, राहुल जैन, महिला योग प्रशिक्षिका, गीतांजलि गुप्ता व आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन कर किया गया, जिसमे सुबह छह बजे से आठ बजे तक वहां पर उपस्थित जनमानस को योगाभ्यास कराकर योग व दैनिक जीवन में योग की उपयोगिता व लाभ से परिचित कराया गया। 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर आयोजित विशाखापत्तनम, आन्ध्र प्रदेश में योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का संबोधन लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में 850 के आसपास लोगों ने योगाभ्यास का लाभ लिया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. इन्द्रवीर सिंह, सहायक अध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय अनथुवा, बांदा व डॉ. अर्चना भारती, आयुष
![]() |
| डीएवी इंटर कॉलेज में योगाभ्यास करते प्रमुख सचिव, डीएम, एसपी व अन्य अधिकारी। |
चिकित्सक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र बडोखर की ओर से किया गया। जनपद में आयोजित समस्त कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. राजेश राजपूत, चिकित्साधिकारी रा.आयु.चिकि. पतौरा, व सह नोडल अधिकारी डाॅ. जितेन्द्र कुमार, चिकित्साधिकारी रा.आयु. चिकि. अनथुवा के द्वारा कार्यक्रम में विशेष रूप से योगदान किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पनधारी यादव प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौधौगिकी, वाह्य सहायतित परियोजना, पुलिस उपमहानिरीक्षक, जिलाधिकारी जे. रीभा, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, मुख्य विकास अधिकारी, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, के अलावा जिले के अन्य सभी अधिकारीगण व पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। योग सप्ताह में जनपद स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था जिसमें निबन्ध प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं योगासन प्रतियोगिता में प्रथम तीन विजेताओं को मुख्य अतिथि व जिलाधिकारी, ने प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा मण्डल कारागार, अवस्थी पार्क, आक्सीजन पार्क, आवास विकास पार्क, स्टेडियम एवं कालिंजर आदि कुल 86 स्थलो जैसे ऐतिहासिक व सामरिक महत्व के स्थलो, पार्को, प्रत्येक तहसील परिसर ब्लाक परिसर, न्याय पंचायतों, नगर पालिका, महाविद्यालयों व स्कूलों, हेल्थ वेलनेस सेन्टर, योग वेलनेस सेण्टर, आयुर्वेदिक चिकित्सालय, यूनानी चिकित्सालय, होम्योपैथी चिकित्सालय, आदि मे भव्य रूप में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आयुष विभाग व स्वयंसेवी संस्थाओं जैसे यूपी नेचुरोपैथी योग टीचर्स, पंडित दीनदयाल उपाध्याय योग संस्थान, पतंजलि योग संस्थान, गायत्री परिवार सूर्या इंटरनेशनल फाउंडेशन, आर्ट ऑफ लिविंग, ब्रह्मकुमारी, खुशी फाउण्डेशन, ईशा फाउण्डेशन, हार्टफुलनेस, रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम, कीड़ा, भारती उत्तर प्रदेश, इण्डियन योग एसोसिएशन के 86 योग प्रशिक्षकों के द्वारा योग अभ्यास कराया गया।


No comments:
Post a Comment