Pages

Tuesday, July 1, 2025

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में प्रतिभाओं को मिला मंच

फतेहपुर, मो. शमशाद । शहर की उभरती हुई प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और उन्हें मंच प्रदान करने के उद्देश्य से एक भव्य प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन शफात आराफत द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीएचपी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने की। प्रसिद्ध कोरियोग्राफर व संगीत निर्देशक यासीन कुरैशी व लखनऊ घराने की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना मीशा रतन ने बतौर जज प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम को बीएचएम ग्रुप के असलम शेर खान का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथियों के तौर पर सीडीओ पवन कुमार मीना,

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जिले की प्रतिभाएं।

सीएमओ डॉ. राजीव नयन गिरि, आफताब अली समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता में आयरा फातिमा, याज़दान विल्सन, स्टार स्टेपर्स क्रू आनंद और उजमा ने विभिन्न श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से फतेहपुर जैसे शहर की छुपी हुई प्रतिभाओं को एक नया आयाम मिलेगा और बच्चों व युवाओं को अपनी कला दिखाने का बेहतर मंच उपलब्ध होगा। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment