Pages

Saturday, November 15, 2025

लेखपालों ने तहसील समाधान के दौरान परिसर में दिया धरना

समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की अगली रणनीति बनाएंगे

बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर लेखपालों ने शनिवार को धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी ने की। लेखपाल संघ ने यह धरना प्रदर्शन अपनी वर्षों से लंबित मांगों को लेकर किया। इनमें वेतन उच्चीकरण, पदोन्नति, भत्तों में वृद्धि और अंतरमंडलीय स्थानांतरण जैसी मांगें शामिल हैं। संघ का आरोप है कि सरकार इन मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है और लेखपाल संवर्ग की लगातार उपेक्षा कर रही है। इस धरना प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष केश बुंदेला, जिला मंत्री, जिला

तहसील परिसर पर धरने पर बैठे लेखपाल

कोषाध्यक्ष गोविंद शुक्ला और तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित सभी लेखपाल उपस्थित रहे। धरना प्रदर्शन के समापन के बाद, लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसील में सौंपा।प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार, यदि इन समस्याओं और मांगों पर सकारात्मक समाधान नहीं निकलता है, तो आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी।


No comments:

Post a Comment