Pages

Wednesday, November 19, 2025

बालिकाओं के सशक्तिकरण पर पहाड़ी में हुआ संवाद, शिक्षा और सुरक्षा रहा केंद्र

बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम 

बाल अधिकारों पर चर्चा व गतिविधिया 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । सशक्त नारी ही सशक्त समाज की आधारशिला है- इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति ने रघुवीर प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज पहाड़ी (चित्रकूट) में उत्तर प्रदेश कोएलिशन टू एम्पावर गर्ल्स के सशक्त नारी, सशक्त समाज अभियान के तहत बाल अधिकार सप्ताह (14-20 नवंबर 2025) उत्साहपूर्वक मनाया। सप्ताह भर चली इन गतिविधियों में बाल अधिकार जागरूकता, संवाद कार्यक्रम, प्रेरक वार्ता, और किशोरियों की शिक्षा-स्वास्थ्य सुरक्षा पर केंद्रित मार्गदर्शन प्रमुख रहा। उद्देश्य था छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और सुरक्षित वातावरण की समझ विकसित करना। कार्यक्रम में संस्था के कार्यकर्ता आदित्य मिश्रा ने कहा कि बालिकाओं को उनके अधिकारों और अवसरों की जानकारी देना ही सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी है। छात्राओं को संयुक्त राष्ट्र द्वारा तय शिक्षा, जीवन, सुरक्षा, पोषण और अभिव्यक्ति

बाल अधिकार सप्ताह में मौजूद बालिकाएं

जैसे प्रमुख बाल अधिकारों को सरल भाषा में समझाया गया। साथ ही प्री-मैट्रिक व पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति, नवोदय विद्यालय, कन्या सुमंगला योजना तथा 1090, 1098, 181 जैसी हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या वंदना गुप्ता ने बालिकाओं को आगे बढ़ने, सुरक्षित रहने और अपनी पहचान मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर संस्था प्रमुख शंकर दयाल ने स्पष्ट किया कि संस्था का उद्देश्य स्थानीय संगठनों के सहयोग से 20,500 से अधिक किशोरियों तक शिक्षा, स्वास्थ्य और संरक्षण की जानकारी पहुंचाना है। मार्च 2026 तक चलने वाला यह अभियान बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सजग बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में लगभग 500 छात्राएँ उपस्थित रहीं।


No comments:

Post a Comment