Pages

Saturday, December 13, 2025

कोहरे का सितम शुरू, हाईवे पर वाहनों की रफ्तार को लगा ब्रेक

फतेहपुर, मो. शमशाद । जाड़े के मौसम का पहला कोहरा पड़ते ही एक बार फिर कोहरे की घनी चादर ने ढक लिया। कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार को ब्रेक लगा दिया। शनिवार को भोर पहर से ही कोहरे की घनी चादर ने वातावरण को ढक लिया जिससे चारो ओर अंधेरा जैसा छाया रहा। घने कोहरे की वजह से सड़को पर चलने वाली गाड़ियों के अलावा हाईवे व ट्रेन की रफ्तार भी थम सी गई। हाईवे पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार कम विसिबिल्टी होने की वजह धीमी हो गयी। वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लगने से भाड़े के वाहनों व पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपने गंतव्यों तक

कोहरे की चादर का दृश्य।

पहुँचने में लेट हो गये। घने कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार में भी कमी आयी। रोजमर्रा की तरह सुबह काम काज पर जाने वाले लोग व स्कूली बच्चे ठंड से सिकुड़ते नज़र आये। पहाड़ी इलाके कश्मीर व हिमाचल में बर्फबारी के चलते पारा माइनस हो जाने का असर मैदानी इलाकों में भी देखा गया। घने कोहरे को देखकर लोगों का कहना रहा कि ठंड ने अभी से रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। आगे मौसम इसी तरह रहा तो ठंड लोगों का बुरा हाल कर सकती है। 


No comments:

Post a Comment