Pages

Monday, December 22, 2025

राजधानी दिल्ली में मानद उपाधि से सम्मानित हुईं मंतशा

बांदा, के एस दुबे । लेखिका संस्थापिका मंतशा को राजधानी दिल्ली में मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि साहित्य भूषण व वनस्पति सम्मान से नवाजा गया। ड्रीम्स ऑफ लाइफ फाउंडेशन के सामाजिक कार्य को देखते हुए शिक्षा के क्षेत्र में शनिवार को राजधानी दिल्ली में केशव कल्चर साहित्यिक संस्था की तरफ से ड्रीम्स ऑफ़ लाइफ फाउंडेशन की संस्थापिका मंतशा को भागीरथी हिंदी विद्यापीठ व शोध संस्थान के द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि साहित्य भूषण वनस्पति सम्मान व शिरोमणि सम्मान से नवाजा गया। ड्रीम्स ऑफ लाइफ के (संरक्षक) चंद्रमौली भारद्वाज, (संरक्षक) अरुणेश सिंह (संरक्षिका) डॉ. रीमा आर्या जी (सह संरक्षिका) डॉ संगीता सिंह जी (सहसंरक्षक) डॉ. मनोज कुमार ने बताया संस्था के उत्कृष्ट के कार्यों को देखते हुए राजधानी दिल्ली शास्त्री नगर में आयोजित साहित्य महोत्सव सम्मान समारोह में मंतशा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभ आरंभ दीप प्रज्वल के साथ

राजधानी में मंतशा को सम्मानित करते अतिथि।

किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अब्दुल गफ्फार खान साहब (बॉलीवुड एक्टर) (विशिष्ट अतिथि ) महंत डॉ नानक दास महाराज (पूर्व केंद्रीय टी बोर्ड सदस्य भारत सरकार ) (विशिष्ट अतिथि ) सीताराम मेहरा सेवा निवृत्ति उप पुलिस अधीक्षक (पुलिस मुख्यालय, भोपाल) के शुभ हाथों से ड्रीम्स ऑफ लाइफ फाउंडेशन को इतना सुंदर मोमेंटो देकर सम्मानित होने का मौका मिला। केशव कल्चर साहित्यिक संस्था की संस्थापिका डॉ. दीप्ति शर्मा, डॉ नीरज कुमार नीर शामिल रहे। मंतशा ने सभी का आभार जताया। मंतशा ने कहा कि वह उन तमाम स्त्रियों , पुरूष को समर्पित करती हैं, जो कलम से बदलाव की राह बना रही हैं और सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़ कर आगे आ रही, जिनके साथ की वजह से आज वह इस मुकम पर पहुंच पाई हैं।

No comments:

Post a Comment