बांदा, के एस दुबे । भाजपा सदर विधान सभा का आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन के मुख्य अतिथि एवं गौ सेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर ने कहा कि अटल जी भारतीय जनसंघ की स्थापना करने वालों में से एक थे और वर्ष 1968 से 1973 तक उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। उनके कार्यकाल में भारत के चारों कोनो की सड़कों को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज योजना की शुरुआत की गई थी। जिला प्रभारी रामकिशोर साहू ने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान का पहला चरण पूरा हो गया है। यदि कोई रह गया हो तो उसका फार्म भरवा दे साथ ही नए 18 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं के फार्म भी भरवाना सुनिश्चित करें। जिला प्रवासी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष महोबा अवधेश गुप्ता
![]() |
| कार्यक्रम में शामिल भाजपाई। |
ने कहा कि अटल जी का जन्म 1924 में हुआ था। वह चार दशक तक भारतीय संसद के सदस्य रहे। उन्होंने 24 दलों के गठबंधन से सरकार बनाई। वह भारत को विश्वगुरु ही नहीं बल्कि विश्वमित्र बनाना चाहते थे, उनका जीवन राष्ट्रसेवा सुशासन और समर्पण का प्रतीक था। कार्यक्रम के जिला संयोजक प्रेमनारायण द्विवेदी ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई देश को नई दिशा देना चाहते थे, उनकी सोच दूरदर्शी थी। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष लवलेश सिंह, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, संतू गुप्ता पंकज रायकवार, उत्तम सक्सेना, रामपाल साहू, श्याम सिंह, अनिरुद्ध त्रिपाठी, पुष्कर द्विवेदी, अंकित बासू, विनोद जैन, राजेश गुप्ता रज्जन, प्रेमस्वरुप द्विवेदी, राजेश गुप्ता, विनय कुशवाहा, लखन सिंह राजपूत, राकेश बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment