खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में उनके नए उपन्यास भोला भेलपुरी का विमोचन
बांदा, के एस दुबे । जनपद के चर्चित लेखक, साहित्यकार तथा उप परिवहन आयुक्त केडी सिंह गौर के नए उपन्यास भोला भेलपूरी का विमोचन और लोकार्पण खजुराहो में आयोजित फिल्म फेस्टिवल के मंच से प्रख्यात अभिनेता व निर्माता निर्देशक सौरभ शुक्ला द्वारा किया गया। ज्ञात रहे कि श्री गौर सृजन यात्रा में यह 16वीं पुस्तक है, जो कि एक लघु उपन्यास है। इस दौरान फिल्म अभिनेता सौरभ शुक्ला के हाथों से छत्रसाल गौरव सम्मान भी प्रदान किया गया। श्री गौर प्रदेश सरकार के राजपत्रित अधिकारी है। इसके पूर्व हिंदी लेखन की अनेक विधाओं पर उनकी
![]() |
| लेखक व साहित्यकार छत्रसाल सम्मान के साथ। |
पंद्रह पुस्तके प्रकाशित हो चुकी हैं। सम्मान प्राप्त करने के दौरान राजा बुंदेला भी उपस्थित रहे। केडी सिंह गौर मूलतः जनपद बाँदा के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह झांसी में उप परिवहन आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। उनके इस उपलब्धि पर जनपद वासियों सहित क्षत्रिय समाज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। इस मौके पर फिल्म समीक्षक भारती प्रधान, लेखिका और निर्देशिका बरनाली राय शुक्ला, फ्रेंच अभिनेत्री मैरियाने, सिनेमेटोग्राफर सुकुमार जतानिया, निर्देशक सुभाष सहगल आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment