फतेहपुर, मो. शमशाद । नव वर्ष 2026 के आगाज के पहले ही दिन भोजन जन सेवा समिति ने गरीबों को कड़कड़ाती ठण्ड से बचाने के लिए कंबल वितरण किया। कंबल पाकर सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी समिति ने नया साल कुछ अलग अंदाज में मनाया। कड़कड़ाती ठंड को ध्यान में रखते हुए ठंड में ठिठुर
![]() |
| जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते समिति के पदाधिकारी। |
रहे लोगों को राहत प्रदान करने के लिए गुरुवार को शहर के बाल्मीकि बस्ती के निराश्रित, दिव्यांग, वृद्ध, महिला, पुरुषों को कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर कुमार शेखर, अंकित वर्मा, नरेश गुप्ता, मनीष केसरवानी, सागर कुमार, नरेश अग्रहरि मनीष आदि रहे।

No comments:
Post a Comment