Pages

Monday, February 23, 2026

एक मुट्ठी अनाज में आस्था, एक रुपया अंशदान में समर्पण . जनशक्ति से सजेगी नानाजी की 16वीं पुण्यतिथि

गांव.गांव से उठी आस्था की लहर 

27 फरवरी को विशाल भंडारा 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख की 16वीं पुण्यतिथि को लेकर गांव.गांव में अभूतपूर्व जनसहभागिता का दृश्य दिखाई दे रहा है। भले ही 27 फरवरी के मुख्य कार्यक्रम में अभी कुछ दिन शेष होंए लेकिन आस्था की धारा अभी से घर.घर बह रही है। दीनदयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन के अनुसारए नानाजी ने जीवनभर ग्रामोदय और जनभागीदारी को ही विकास का मूल मंत्र मानाए इसलिए पिछले 15 वर्षों से उनकी पुण्यतिथि जनता के सहयोग से ही संपन्न होती आ रही है। इस वर्ष भी प्रत्येक घर से कम से कम एक मुट्ठी अनाज और एक रुपये के अंशदान का आह्वान किया गया हैए जो श्रद्धा और सहभागिता का प्रतीक बनेगा।

गांव गांव एक मुट्ठी अनाज एकत्रित करते संगठन के कार्यकर्ता 

मझगवां विकासखंड से लेकर चित्रकूट जनपद के दूरस्थ गांवों तक टोली बनाकर कार्यकर्ता और ग्रामीण घर.घर पहुंच रहे हैंए आमंत्रण दे रहे हैं और लोगों को कार्यक्रम से जोड़ रहे हैं। 26 फरवरी को प्रातः 7 बजे अखंड मानस पाठ से प्रारंभ होकर 27 फरवरी को हवन एवं विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजन दीनदयाल परिसर उद्यमिता विद्यापीठ चित्रकूट में होगा। श्रद्धांजलि और भंडारा प्रसाद हेतु आम जनमानस सपरिवार सादर आमंत्रित है. जहां एक मुट्ठी अनाज श्रद्धा बनेगा और एक रुपया समर्पण की मिसाल।


No comments:

Post a Comment