28 फरवरी को चित्रकूट बनेगा राजनीतिक केंद्र
चित्रकूट में संगठन शक्ति का महासंगम
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर कानपुर.बुन्देलखण्ड क्षेत्र की महत्वपूर्ण तैयारी बैठक जिला अध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य की अध्यक्षता तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर शाहूए चित्रकूट प्रभारी अनिल यादवए क्षेत्रीय मंत्री सुनील तिवारीए पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रए आरके पटेलए पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्यायए पूर्व विधायकए जिला पंचायत अध्यक्षए पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गंभीरता को रेखांकित किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि पार्टी समय.समय पर कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने हेतु प्रशिक्षण आयोजित करती है। आगामी 28
![]() |
| दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारी पर बोलते क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल |
फरवरी को कानपुर.बुन्देलखण्ड क्षेत्र के सभी जिलों से लगभग 400 पदाधिकारियों को चित्रकूट में प्रशिक्षण दिया जाएगाए जिसमें पार्टी का इतिहासए कार्यपद्धति और संगठनात्मक अनुशासन की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नए और पुराने कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करना इस महाअभियान का प्रमुख उद्देश्य है। क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर शाहू ने बताया कि प्रशिक्षण की हर व्यवस्था के लिए अलग.अलग प्रमुख नियुक्त किए जाएंगेए जो समयबद्ध और सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करेंगे। जिला अध्यक्ष ने इसे चित्रकूट संगठन की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए सभी पदाधिकारियों से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। बैठक में कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहेए जिन्होंने महाअभियान को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment