दीक्षा समारोह में रेंजर्स को विधिवत दिलाई प्रतिज्ञा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, February 20, 2026

दीक्षा समारोह में रेंजर्स को विधिवत दिलाई प्रतिज्ञा

महिला महाविद्यालय में चल रहा रेंजर्स का प्रशिक्षण शिविर

फतेहपुर, मो शमशाद । डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित पाँच दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत आज दीक्षा समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, अनुशासन एवं गरिमा से ओत-प्रोत रहा। दीक्षा समारोह में रेंजर्स को विधिवत प्रतिज्ञा दिलाई गई तथा तिलक लगाकर एवं मिष्ठान वितरण कर उन्हें औपचारिक रूप से दीक्षा दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि रेंजर्स शिविर केवल प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की एक सशक्त प्रक्रिया है। यह छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास,

रेंजर्स प्रशिक्षण में भाग लेतीं छात्राएं।

सेवाभाव तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करता है। उन्होंने सभी रेंजर्स को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने की प्रेरणा दी। रेंजर्स प्रभारी डॉ. अनुष्का छौंकर ने पाँच दिवसीय प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस अवधि में छात्राओं को ध्वज शिष्टाचार, प्राथमिक उपचार, गाँठ बाँधना, टेंट पिचिंग, आपदा प्रबंधन, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति एवं श्रमदान जैसी गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। दीक्षा शिविर के माध्यम से छात्राओं ने सेवा एवं समर्पण का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का संचालन समिति सदस्य आनंद नाथ एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ज़िया तसनीम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रो. शकुंतला, प्रो. लक्ष्मिना भारती, प्रो. प्रशांत द्विवेदी, डॉ. शरद चंद्र राय, डॉ. चारु मिश्रा, डॉ. रमेश सिंह, डॉ. मधुलिका श्रीवास्तव, डॉ. चंद्रभूषण, डॉ. बृजेश पाल, डॉ. राज कुमार सहित समस्त प्राध्यापकगण एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी प्राध्यापकों ने रेंजर्स को तिलक लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मिष्ठान वितरित कर शुभाशीष प्रदान किया। रेंजर्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शिविर ने उनमें आत्मनिर्भरता, टीम भावना एवं सामाजिक जागरूकता को और अधिक सुदृढ़ किया है। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। दीक्षा शिविर ने छात्राओं के मन में सेवा, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक प्रबल किया। महाविद्यालय परिवार के लिए यह अवसर गर्व एवं प्रेरणा का प्रतीक सिद्ध हुआ।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages