Pages

Monday, February 23, 2026

बरगहनी गांव में नटबली बाबा मंदिर में भंडारे का हुआ आयोजन

बांदा, के एस दुबे । ग्राम पंचायत बरगहनी गांव में पैतृक मंदिर नटबली बाबा माईकेश्वर बाबा मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हवन पूजन करने के बाद कन्या भोज, विशाल भंडारा और गौशाला में गौवंशो को गौभोज ग्राम प्रधान वंश गोपाल यादव के द्वारा करवाया गया। विशाल भंडारे में गांव सहित दूर दराज से आई कन्याओं, महिलाओं और


अन्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक बृजेश यादव, बद्री विशाल, संजय यादव, परसराम, रामशरण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment