ऐरायां ब्लाक में दिनों दिन गिर रहा शिक्षा का स्तर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, February 20, 2026

ऐरायां ब्लाक में दिनों दिन गिर रहा शिक्षा का स्तर

प्राथमिक विद्यालय में पूरा स्टॉप गायब, झाड़ू लगाते मिले बच्चे

खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । विकास खंड ऐरायां में दिनों दिन शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। प्राथमिक विद्यालयों की हालत बद से बदतर हो गई है। कई स्कूलों का तो समय से ताला भी नहीं खुलता और स्टाफ नदारत रहता है। प्राथमिक विद्यालय दुर्गा का पुरवा में शुक्रवार को साढ़े दस बजे तक ताला लटकता रहा। साढ़े दस बजे शिक्षामित्र अशोक कुमार सोनी ने विद्यालय गेट का ताला खोगा। उनकी ड्यूटी वर्तमान समय में बीएलओ के कार्य में लगी हुई है।

 प्राथमिक विद्यालय। 

दो शिक्षक संदीप कुमार व कल्पना देवी की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगी होने के बाद प्रधानाध्यापिका मीना देवी गायब, तो पुष्कर दीक्षित भिटौंरा ब्लॉक में एआरओ के पद पर मुस्तैदी बताई गई। खंड शिक्षा अधिकारी रत्नमणि मिश्रा ने बताया कि मौके पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages