स्टार्टर चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, February 20, 2026

स्टार्टर चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

बाँदा, के एस दुबे । कोतवाली देहात पुलिस द्वारा स्टार्टर चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से चोरी का सामान सहित, अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा स्टार्टर चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। ज्ञात हो कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के रहने वाले दीपक सिंह


द्वारा सूचना दी गई थी कि अज्ञात चोर द्वारा खेत से उनका स्टार्टर चोरी कर ले गए है। सूचना पर थाना पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान अभियुक्त अनिल पुत्र झंडू निवासी तिंदवारी रोड ज्योति नगर को ग्राम पचनेही नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा पकड़े गये अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया है । अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस सहित चोरी का स्टार्टर बरामद हुआ है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक अरविन्द कुमार, राजेश चन्द्र आरक्षी मंजीत यादव शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages