कानपुर, प्रदीप शर्मा - आज संकल्प सामाजिक संस्था, कानपुर के तत्वावधान में तुलसी पार्क,केशव नगर में आयोजित राम कथा के तीसरे दिन भगवान शिव परिवार, मां दुर्गा जी, राधाकृष्ण जी, शीतला देवी, हनुमान जी, एवं शनिदेव महाराज जी की प्राण प्रतिष्ठा के साथ भगवान राम के राज्याभिषेक के राम कथा एवं आयोजन की पूर्णता हुई। कथा व्यास पूज्य आचार्य महेंद्र मिश्रा "साधक" जी ने बताया की भगवान राम के राज्याभिषेक में उस समय के उपेक्षित, वंचित, समाज से तिरस्कृत, जनों का विशेष सहयोग था। आज के नेताओं को राम कथा से प्रेरणा लेकर अपने आपको शासक नहीं सेवक समझ कर सभी के हित व कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए। भगवान हनुमान जी से सच्चे भक्त, सेवक एवं समर्पण की शिक्षा मिलती है।कथा व्यास जी ने बताया कि कई जन्मों के पुण्य का फल है जो आप भक्त जनों को भगवान की प्राण प्रतिष्ठा का अवसर प्राप्त हुआ है। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सभी प्रतिमाओं की शोभा
यात्रा विभिन्न मंदिर रामेष्ट धाम मंदिर, जखई बाबा मंदिर, ईश्वर प्रेम आश्रम, आदर्श पार्क शिव मंदिर होते हुए निकाली गई l राम कथा श्रवण में प्रमुखरूप से संस्था के अध्यक्ष श्री राजू पोरवाल जी, अवधेश त्रिपाठी पार्षद, महामंत्री सम्पूर्ण त्रिपाठी आयोजन के संयोजक राजेन्द्र अवस्थी, के साथ प्रमुखरूप से श्रीमती रश्मि पोरवाल, अंजू त्रिपाठी,अनीता अग्रवाल,नमिता शुक्ला,बबीता श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी गुप्ता, ऊषा अलवानी,मोहनी बाजपेई, मीरा पाण्डेय, रेनू अवस्थी, आकाश दीप, एस एन सिंह चौहान (उपाध्यक्ष), विजय चौहान, अरविंद जी , आनंद किशोर दीक्षित,बग्गा जी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment