Pages

Tuesday, February 24, 2026

पहाड़ी बुजुर्ग में प्रशासन की सीधी दस्तकए किसानों के सवालों पर त्वरित निर्णय

चौपाल में उठे कब्जा व मुआवजे के मुद्दे 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । चकबन्दी आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र संख्या दिनांक 20 फरवरी 2026 के अनुपालन में चित्रकूट के प्रक्रियाधीन ग्रामों में प्रशासनिक सक्रियता तेज हो गई है। इसी क्रम में 24 फरवरी को तहसील कर्वी के ग्राम पहाड़ी बुजुर्ग के पंचायत भवन में उप संचालक चकबन्दी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। चकबन्दी आयुक्त व जिलाधिकारी के निर्देशन में आयोजित इस चौपाल में बंदोबस्त अधिकारीए चकबन्दी अधिकारीए सहायक अधिकारीए लेखपालए ग्राम प्रधान व बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे। वर्ष 2013 में गजट अधिसूचना से शुरू हुई चकबन्दी प्रक्रिया में धारा 4;2द्धए 7 और 8 का प्रकाशन पूर्ण हो चुका है तथा अब धारा 9


के अंतर्गत गाटों के विनिमय अनुपात का निर्धारण किया जा रहा है। चौपाल में किसानों की शिकायतों पर मौके पर समाधान का प्रयास हुआ. कब्जेए बैनामा और डिफेंस कॉरिडोर मुआवजे जैसे मुद्दों पर स्पष्ट निर्देश दिए गए। अधिकारियों को नियमित बैठकए ग्रामसभा भूमि के सत्यापन और अवैध कब्जा मुक्त कराने के निर्देश भी दिए गए। किसानों ने प्रक्रिया पर संतोष जताते हुए इसे पारदर्शी व समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने की मांग की।


No comments:

Post a Comment